आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
चीन के किंग मिंग उत्सव में हाइटेक श्रद्धांजलि
चीन में लाखों लोग इस हफ़्ते अपने पूर्वजों को किंग मिंग उत्सव के दौरान श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
सैकड़ों साल पुराने इस त्योहार को ''टूम्ब स्वीपिंग डे'' भी कहते हैं. इसमें परपंरागत रूप से अपने प्रियजनों की क़ब्र को सजाया जाता है और उनके लिए प्रार्थना की जाती है. लेकिन इन दिनों ये उत्सव भी हाई टेक होता जा रहा है.
वर्चुअल शोक
बीजिंग न्यूज़ के मुताबिक़ इस साल नानजिंग में ख़ास सुविधा मुहैया कराई गई है. इसके तहत आपको क़ब्र तक ख़ुद आने की ज़रूरत नहीं है, युहाताई गोंगदेयुआन क़ब्रिस्तान के कर्मचारी क़ब्र को साफ़ करके फूल चढ़ाते हैं और आप वीचैट के ज़रिए सब कुछ लाइव देख सकते हैं.
शंघाई डेली के अनुसार कई क़ब्रिस्तानों ने ऑनलाइन मेमोरियल पेज बनाए हैं, जहां आप वर्चुअल मोमबत्ती जलाकर और वर्चु्अल तोहफे ख़रीदकर श्रद्धांजलि दे सकते हैं.
कुछ जगह क़ब्र के पत्थरों के क्यूआर कोड्स दिए गए हैं जिन्हें फ़ोन से स्कैन कर मेमोरियल के फोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं.
पेपर के गैजेट्स
कुछ चीनी लोग पेपर के बने गैजेट्स मृत व्यक्तियों को समर्पित कर रहे हैं.
पेपर के कपड़े, हैंडबैग, घड़ियां और गैजेट्स क़ब्र पर चढ़ाना अब आम चलन हो गया है.
वर्चुअल शोक सभा करने का एक कारण ये भी है कि इससे वायु प्रदूषण कम होता है.
हालांकि कुछ चीनी लोगों का अब भी यही मानना है कि क़ब्र पर ख़ुद जाकर ही श्रद्धांजलि देनी चाहिए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)