आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कांस फ़िल्म फेस्टिवल 2019 में भारतीय अभिनेत्रियों के अलग रहे अंदाज़
कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 का आगाज़ 15 मई को हो चुका है., जिसमें कई जानेमाने अभिनेता, अभिनेत्रियां, फ़िल्मकार शिरकत कर रहे हैं.
पहले दिन अमरीकी हॉरर और कॉमेडी फ़िल्म 'द डेड डॉन्ट डाई' का ऑफ़िशियल प्रीमियर हुआ था.
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई भारतीय सिनेमा के कलाकार भी कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए गए हुए हैं.
शनिवार को प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ लाल कार्पेट पर दिखाई दीं.
एश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल में लाल कार्पेट पर कुछ इस अंदाज़ में दिखाई दीं. वे फिल्म 'अ हिड्डन लाइफ़' की स्क्रिनिंग के लिए पहुंची थी.
कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण स्पेन की फिल्म 'पैन और ग्लोरी (Dolor Y Gloria)' की स्क्रिनिंग के लिए पहुंची.
इससे पहले दीपिका 16 मई को काली-सफेद ड्रेस में लाल कार्पेट पर पहुंची थी.
रविवार को भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री डायना पेंटी हल्के गुलाबी रंग की ड्रेस में लाल कार्पेट पर दिखाई दीं.
लाल कार्पेट पर कुछ यूं दिखाई दी हुमा कुरैशी.
शनिवार को लाल कार्पेट पर हिना खान ग्रे कलर की ड्रेस में दिखाई दीं.
इससे पहले भी हिना फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर ग्रे ड्रेस में दिखाई दी थीं.
अमरीकी एक्ट्रेस और मॉडल ईवा लॉन्गोरिया 'द डेड डॉन्ट डाई' फिल्म की स्क्रिनिंग के लिए पहुंची थीं.
जर्मन की मॉडल बार्बरा मायेर ने लाल कार्पेट पर ऑफ व्हाइट रंग के गाउन में नज़र आईं.
फ़ैस्टिवल के पहले दिन के जूरी अध्यक्ष एवं मैक्सिकन निर्देशक एलेक्जांद्रो गोंजालेज इनारितु और जूरी की सदस्या एवं अमरीकी अभिनेत्री एल फैनिंग उद्घाटन में साथ साथ पहुंचे.
अमरीकी एक्ट्रेस सेलेना गोसेज़. इस फ़ैस्टिवल को 2002 तक इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ैस्टिवल के नाम से जाना जाता था. फ्रांस के कांस में आयोजित होने की वजह से इसे कांस फ़िल्म फ़ैस्टिवल के नाम से जाना जाता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)