आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
टेक्सस में गोलीबारी, कम से कम पांच की मौत
अमरीका के टेक्सस राज्य में एक बंदूकधारी ने दो शहरों में अंधाधुंध गोलियाँ चलाकर कम-से-कम पाँच लोगों को मार डाला है. कम-से-कम 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
ओडेसा शहर की पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने सबसे पहले एक ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई जिसने उसकी कार को रोका था.
इसके बाद उसने एक पोस्टल ट्रक चुराई और पास के एक और शहर मिडलैंड की ओर गया जहाँ उसने फिर गोलियाँ चलाईं.
पुलिस ने आख़िरकार उसे एक सिनेमा कॉम्प्लेक्स में गोली चलाकर मार डाला.
पुलिस ने बताया है कि हमलावर लगभग 35 साल का एक गोरा शख़्स था. शनिवार दोपहर को हुए इस हमले का मक़सद स्पष्ट नहीं है.
इस हमले से ठीक चार हफ़्ते पहले भी टेक्सस में एक बंदूकधारी ने अल पासो शहर में गोलीबारी कर 22 लोगों को मार डाला था.
अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें टेक्सस गोलीबारी की जानकारी दी जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)