आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कोरोना लॉकडाउन का शुक्रिया करने वाला कलाकार - तस्वीरें
नॉरविक के एक कलाकार का कहना है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन ने उन्हें, "अपनी रफ़्तार कम करना और छोटी-छोटी चीज़ों का आनंद लेना सिखाया है."
सैमुअल थॉमस चूंकि प्रदर्शनी का आयोजन नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वो सोशल मीडिया पर अपनी पेंटिंग शेयर कर रहे हैं.
33 साल के सैमुअल थॉमस को इस महामारी के दौरान गांव वाले इलाक़ों में टहलने या फिर साइकिल चलाने की प्रेरणा मिली है.
वो कहते हैं, "हमारे जीवन में चारों तरफ़ खुशी बिखरी पड़ी है, बस ज़रूरत है उसे समेटने की."
थॉमस बताते हैं कि लॉकडाउन ने उनके कामकाजी ज़िंदगी पर कोई असर नहीं डाला है.
वो कहते हैं, "मैंने हमेशा अपने घर के स्टूडियो से अकेले में समय बिताते हुए काम किया है."
उनका कहना है कि वो अब भी मानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी कला ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है.
सैमुअल 12 साल से पेंटिंग कर रहे हैं. वो नई पीढ़ी के लोगों के लिए उत्तरी नॉरफ़ॉक को नए और रोमांचकारी तरीक़े से पेश करना चाहते हैं.
उनका कहना है कि देश के आकर्षण और ख़ूबसूरती को वो दिखाना चाहते थे.
उन्होंने बताया कि, "लॉकडाउन ने मेरी इस चाहत को और बढ़ा दिया क्योंकि इसने मुझे छोटी-छोटी चीज़ों को प्रशंसा की नज़र से देखना सिखाया."
वो कहते हैं, "कला लोगों को यह सिखाती है कि जीवन आगे अच्छा होगा, हमेशा इस बात की एक उम्मीद रहती है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)