आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तस्वीरों में:इसराइल-गज़ा हिंसा के बीच फैला मातम और ख़ौफ़
इसराइल और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच लड़ाई ख़त्म होती नहीं दिख रही, मरने वालों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है और इनमें कई आम लोग शामिल हैं.
पिछले कुछ दिनों में आम लोगों के मौतों और उनके बिलखते परिजनों की कई तस्वीरें कैमरों में कैद हुईं. रॉकेट से किए गए हमलों में कई घर तबाह हो गए और लोग अब अपने लिए महफ़ूज़ जगह की तलाश में जुटे हैं.
इसराइल का कहना है कि गज़ा में उसने चरमपंथी समूह हमास के कब्ज़े वाले इलाकों को निशाना बनाया है, लकिन हमले में सड़कों और बिजली की लाइनों को भी काफ़ी नुकसान हुआ है.
ऊपर तस्वीर में एक फलस्तीनी अपने तबाह हो गए घर के मलबे पर बैठा रो रहा है.
इसके परिवार के कुछ लोग यहीं दब कर मर गए.
बच्चों के एक डॉक्टर अबू राया ने सोमवार को बीबीसी को बताया, "जितनी बर्बादी हो गई है, इसे फिर से खड़ा करने में हमें 10 साल लगेंगे."
शहर के कई इलाकों में लोगों के जनाज़े निकल रहे है. ऊपर तस्वीर में महिला अपने परिवार को याद कर रही है जो हमले में मारे गए.
हमास ने दक्षिणी इसराइल में रॉकेट से हमले जारी रखे हैं. कई घर तबाह हो गए हैं और लाखों इसराइली साइरन बजते ही सुरक्षित ठिकानों की की ओर भागने लगते हैं.
ऊपर तस्वीर एक बम शेल्टर में ली गई, जिसपर कई रॉकेट दागे गए.
तस्वीर में विक्टोरिया तपलशिवी अपने घर में हुए नुकसान को देख रही हैं. घर के पास ही गज़ा से दागा गया एक रॉकेट गिरा था.
इसराइल के टेक्नॉलॉजी एक्सपर्ट और तीन बच्चों के पिता इतान सिंगर बीबीसी से कहते हैं, "ये आसान नहीं है. तकरीबन हर रात, बच्चों को उठाकर बाहर शेल्टर में ले जाना पड़ता है."
"30 से 60 सेकेंड होते हैं सुरक्षित जगह तक पहुंचने के लिए"
इस तस्वीर में एशडॉड में एक और तबाह हो चुका घर है.
पड़ोसी लेबनान से भी उत्तरी इसराइल की ओर रॉकॉट दागे गए हैं.
ये फलस्तीनी महिलाएं खिड़की से अपने परिवारों को दफ़नाने से जा रहे लोगों को देख रही हैं. फ
फ़लस्तीनी अरब वेस्ट बैंक में अपने और इसराइली सेना दोनों के शासन में रहते हैं.
हिंसा वेस्ट बैंक में भी हो रही है जहां पिछले सप्ताह के अंत में में इसराइली सैन्य टुकड़ियां फलस्तीनियों से भिड़ गईं थीं.
तस्वीर में दिख रहे इस व्यक्ति का नाम रियाद इशकुन्ताना है. गज़ा में ये अपनी छह साल की बेटी के साथ कई घंटो तक मलबे में दबे थे.
दोनों की फिर से मुलाकात एक अस्पताल में हुई.
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक अपनी बेटी के मिलने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे माफ़ करना बेटी. तुमने चिल्लाकर मुझे बुलाया लेकिन मैं तुम्हारे तक नहीं पहुंच पाया."
इस तस्वीर में अबू दयार परिवार गज़ा के एक अस्पताल में मौजूद है. तस्वीर लिए जाने के थोड़ी ही देर पहले उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई थी.
एशकेलन में ये महिला अपने घर को हुए नकसान का मुआयना कर रही है, पीछे एक चैनल पर तबाही की ख़बरें चल रही हैं.
हिंसा ने दुनियाभर के देशों को ध्यान खींचा है. कई नेताओं और मानवाधिकार संगठनों ने लोगों की मौत और इन इलाकों में रहने वाले लोगों की पीड़ा को देखते हुए तुरंत कदम उठाने की मांग की है.
ऊपर तस्वीर में गज़ा का ये व्यक्ति अपनी 12 साल की बेटी की मौत के ग़म में है.
नीचे तस्वीर में इसराइल के एक सैनिक की मौत पर परिवार और दोस्त रो रहे हैं.
लड़ाई अब अपने दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर चुकी है और इसके ख़त्म होने के आसार नहीं दिख रहे . मंगलवार को भी हवाई हमले और रॉकेट से हमले जारी थे. अमेरिका समेत दूसरे देशों ने युद्धविराम की बात कही है, लेकिन वो काफ़ी नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)