आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
विकी डोनर जैसी ही कहानी है इस अमरीकी शख़्स की
जेसिका शेयर ने जब अपने परिवार को बढ़ाने के लिए स्पर्म बैंक से वीर्य खरीदा था तब उसने सोचा भी नहीं था कि एक दशक से ज़्यादा समय के बाद उनकी मुलाक़ात उसी स्पर्म डोनर से होगी और वो उसके प्रेम में पड़ जाएंगी.
साल 2005 में जब मेरी पहली बेटी पैदा हुई तो मेरी मुलाक़ात पहली बार मां बनने वाली समलैंगिक स्त्री से हुई. वो मिडवेस्ट अमरीकी थी और मेरी जानकारी में समलैंगिक संबंध में रहते हुए बच्चे को जन्म देनेवाली पहली महिला थी.
हालांकि मुझे और मेरी महिला मित्र को सबकुछ नए सिरे से शुरु करना था.
जब से हमारी मुलाक़ात हुई थी, हमने साथ मिलकर बच्चे पालने के सपने देखे थे. हमने दो से चार होने की योजना बनाई और बच्चों के नाम भी तय कर लिए. अगला क़दम मुश्किलों भरा था.
मेरी महिला मित्र ने सलाह दी कि उसका बहनोई इस मामले में मदद कर सकता है. वो दूसरों की भावना को अच्छी तरह समझने वाला व्यक्ति था, लेकिन मैंने विश्वविद्यालय में कॉलेज ऑफ़ लॉ में समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के क़ानूनी अधिकारों के बारे में पढ़ाई की थी.
इसके बाद हमने एक जानकार स्पर्म डोनर से मदद लेने का विचार त्याग दिया. अदालतें उन्हें स्पर्म डोनर होने के नाते पिता का अधिकार देते हुए संरक्षण का अधिकार देती हैं.
जब बच्चों को जन्म देनेवाली मां की मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें उनके घरों से निकालकर ऐसे व्यक्ति के हवाले कर दिया जाता है, जिन्हें वो जानते तक नहीं.
भूरे बालों वाला था स्पर्म डोनर
संयोग से हमने अपने घर के पास ही एक स्पर्म बैंक खोज निकाला, जहां अनजान स्पर्म डोनर कागजात पर दस्तख़त करते थे, जिससे उन्हें अपने वीर्य से पैदा होने वाले बच्चों के संरक्षण का अधिकार नहीं मिलता था.
मैं घर पर ही पीएचडी शोध निबन्ध लिख रही थी, लिहाजा मुझे मेरा पहला बच्चा चाहिए था. हमने अपने मित्र को स्पर्म डोनर के बारे में बताया, जो अब मेरी पत्नी थी.
स्पर्म डोनर औसत ऊंचाई और वजन वाला, साहित्य का अध्ययन करने वाला, भूरे बालों वाला था और उसे खेलकूद पसंद था.
स्पर्म डोनर ने अपना पेशा एक लेखक, संगीतकार और टैक्सी ड्राइवर के रूप में जिक्र था. मेरी पत्नी और मैंने रूमानी ढंग से कल्पना की, कि उसे बैठकर करने वाला काम नापसंद था. बल्कि वो अपनी टैक्सी में बैठने वालों की कहानियां इकट्ठा करता और एक महान अमरीकी उपन्यास लिखने की तैयारी कर रहा था.
- यह भी पढ़ें | पतियों से तलाक़ लेकर शादी रचाने वाली लड़कियां
कई बार प्रेगनेंट होने की कोशिश की
स्पर्म डोनर के बारे में और कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन उसके शुरुआती स्वास्थ्य से हमें ये आश्वासन मिला कि हम एक आम ब्यॉयफ्रेंड की तुलना में उसके बारे में काफी कुछ जानते हैं. हमने उसकी तस्वीर भी नहीं देखी.
घर बैठे गर्भवती होना लाजवाब अनुभव था. ये गृह विज्ञान में एक प्रयोग था, जिसे मैंने गंभीरता से लिया.
खरीदारों को दिया जाने वाला स्पर्म लीप बाम के ढक्कन में आने वाले पानी का भी आधा होता है. इसे रातोंरात लौटाया भी जा सकता है.
यह इस तरह पैक होता है कि इसे निकालने के लिए दस्ताना पहनना ज़रूरी होता है. इसे पहले काउंटर पर ठंडा किया जाता है, फिर हाथ में रखकर शरीर के तापमान के बराबर लाया जाता है.
- यह भी पढ़ें | 'मैंने अपना स्पर्म डोनर ढूंढा और शादी की'
गर्भ धारण करने के लिए स्थानीय दवा विक्रेता से छोटी सिरिंज ली जा सकती है. शुक्राणु एक ही दिन जिंदा रह पाते हैं. अगर कोई अंडाणु उनका इंतज़ार नहीं कर रहा होता, तो उनकी मृत्यु हो जाती है.
हर शुक्राणु को अंडाणु के करीब लाना एक मासिक प्रक्रिया बन गई थी. मैंने ये सोचकर दो बार स्पर्म इंजेक्ट किया कि अंडाणु को उसका इंतज़ार होगा. आख़िरकार उसे तैरकर गर्भाशय तक पहुंचने में पूरे पांच घंटे का समय लगता है.
गर्भ धारण के लिए डोनर के वीर्य का इस्तेमाल करने से पहले मैंने ऐसी तमाम जानकारियां प्राप्त कर ली थीं.
सात महीने बाद मैं पहली बार गर्भवती हुई, जिससे मैं और मेरी पत्नी काफी आनंदित हुए.
- यह भी पढ़ें | गे होना बीमारी नहीं, इसका 'इलाज' मत खोजिए
दूसरी संतान की चाहत
मैंने अपने दादा-दादी को बताया कि मैं मां बनने वाली हूं. मेरी दादी ने कहा, "ओह, जून में बच्चे का जन्म होगा!" और मेरे दादा ने कृत्रिम रूप से गर्भ धारण के बारे में उत्सुकता से जानना चाहा.
हमने शायद ही कभी सोचा था कि हम कभी स्पर्म डोनर से मुलाक़ात करेंगे. मेरी पत्नी विशेषकर इस विचार के बिलकुल ख़िलाफ़ थी कि हमारे बच्चों को कभी इस बारे में किसी तरह की जानकारी प्राप्त हो.
उसका मानना था कि परिवार प्यार की बदौलत बनता है, और मैं मान गई. लेकिन अपने गर्भ के दौरान मैंने हज़ारों पुस्तकें पढ़कर उसकी साहित्यिक रुचि के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया.
जब एलिस का जन्म हुआ तो वो बिलकुल सामान्य थी.
कुछ महीने बाद हम अपनी बेटी की तरह ही दूसरी संतान चाहते थे. हमने ये तय किया कि हमने जिसे अपने प्यार से सींचा है, वो उसकी तरह ही हो.
लिहाजा हमने उसी स्पर्म डोनर से वीर्य लेने का फ़ैसला किया और पूरी प्रक्रिया फिर से दोहराई. एलिस जब 18 महीने की थी, तो मेरी पत्नी ने हमारी दूसरी बेटी को जन्म दिया.
- यह भी पढ़ें | #HerChoice: मैं लेस्बियन हूं और मेरी मां ये जानती हैं
जब पत्नी ने अलग होने का फ़ैसला किया
दोनों लड़कियों में काफी कुछ समानता थी. ये कल्पना करके कि मैं और मेरी पत्नी बचपन में कैसे दिखते होंगे, हमारे लिए ये पसंदीदा शगल बन गया, जो सिर्फ लड़कियों के बीच ही साझा की जा सकती थी.
दोनों ज़रूरत से ज़्यादा लम्बी थीं. स्पर्म डोनर के दावे के मुताबिक औसत ऊंचाई की नहीं थीं. दोनों के चेहरे लंबे और पतले थे, नाक छोटी थी, चमकीली आंखें थीं, जो पानी के भीतर मोतियों की तरह दिखती थीं और उनकी बोली में कोई त्रुटि नहीं थी.
लेकिन जब लड़कियां साढ़े तीन साल की हुईं, तो मेरी पत्नी ने ऐलान किया कि वो हमारे रिश्ते को समाप्त कर रही है.
हमारे परिवार में कोई आपसी झगड़ा नहीं था, लिहाजा मैं सकते में आ गई और मेरा दिल टूट गया. उसने कहा कि वो इस विषय में कोई बात नहीं करना चाहती और मैं अपनी पारिवारिक ज़िंदगी दुरुस्त करने के लिए कुछ नहीं कर सकती थी.
अगले कुछ सालों तक मैं बच्चियों को सप्ताह में पांच दिन तक देखभाल करती रही. लेकिन जब एलिस 10 साल की हुई तो मेरी पूर्व पत्नी ने एलिस का फोन ब्लॉक कर दिया, उसके साथ सभी रिश्ते समाप्त कर लिए और छुट्टियों के बाद उसकी छोटी बहन को उसते पास वापस भेजने से इंकार कर दिया.
आज भी यही स्थिति है.
- यह भी पढ़ें | दूसरों के स्पर्म से मां क्यों बन रही हैं महिलाएं?
एलिस की इच्छा
मेरी पूर्व पत्नी के परिवार की ओर से एलिस के दादा-दादी, चाचियां, चाचा और उसके भाई-बहनों ने दो सालों से कोई तोहफा नहीं भेजा.
एलिस का दिन उस बहन के ख्यालों में गुजरने लगा, जिसके साथ वो बड़ी हुई थी. उसे आशंका थी कि वो अपनी बहन से कभी नहीं मिल पाएगी.
ज़्यादातर बच्चों की तुलना में एलिस अधिक गहराई से ये बात समझती थी कि परिवार उस तरह नहीं बनाया जा सकता है जैसे लोग बनाते हैं और न ही अकेले मां की जिम्मेदारियों का बोझ संभाला जा सकता है.
फिर भी, एलिस को ये सोचकर आश्चर्य होता कि उसके पूर्वज कहां से आए थे. मेरी मां अक्सर हर उस शख्स को हमारे परिवार के विरासत की कहानियां सुनाती थीं, जिसे सुनने में दिलचस्पी होती थी.
एलिस जब 11 साल की हुई तो क्रिसमस के मौके पर अपनी दादी से डीएनए जांच किट मांग बैठी, ताकि वो जान सके कि उसके पिता कौन थे.
जांच के नतीजे करीब आठ हफ्ते बाद आए. मैंने डीएनए रिश्तेदारों की साइट पर क्लिक किया. मुझे इस बात का कतई अहसास नहीं था कि इसका कोई नतीजा निकलेगा. लेकिन साइट पर पहली बात जो मैंने पढ़ी, "आरोन लॉन्ग: 50%. पिता."
उसके ठीक नीचे था, "ब्रिस गेलो: 25%. हाफ ब्रदर"
हालांकि मैं जानती थी कि ऐसा हो सकता है, लेकिन मुझे विश्वास नहीं था कि ऐसा हो ही जाएगा. साइट पर नोट लिखने से पहले मैंने आरोन के बारे में ऑनलाइन तलाश किया.
आरोन की तलाश
दुनियाभर में कई आरोन लॉन्ग हैं, लिहाजा मैं उस खास इंसान को खोजने में जुटी रही. प्रत्येक आरोन लॉन्ग के बारे में जानकारी लेते हुए मुझे उत्सुकता होती थी, कि क्या मैं स्पर्म डोनर को फौरन पहचान पाऊंगी या नहीं.
एक स्पर्म के बोतल पर उसे देने की तारीख 1994 लिखी हुई थी. जिससे में स्पर्म डोनर के उम्र का अंदाजा लगा सकती थी.
फिर मैंने यह पता करने की कोशिश की कि शख्स ने साहित्य से एमए की पढ़ाई की है या नहीं. तस्वीर में उसने जैतून-हरे रंग की पगड़ी पहन रखी थी और कुछ ओढ़ रखा था.
उसके प्रोफाइल में लिखा था कि वो एक 'कम्यूनिकेशन एक्सपर्ट' है और सिएटल में रहता है. वो एक लेखक और एक संगीतकार भी है.
एक अन्य सोशल मीडिया साइट पर मैंने सिएटल में रहने वाले आरोन लॉन्ग के काम करने और स्कूल के दिनों की तस्वीरों की तलाश की.
मैं काफी हद तक कामयाब हुई. कोई शक नहीं बचा था. मेरी बेटियों का चेहरा उसके चेहरे से मेल खाता था.
मैंने फौरन डीएनए जांच साइट पर उसे एक संदेश लिखा. संदेश कुछ यूं था:
हैलो आरोन, दरअसल मेरी दो बेटियां हैं, जो तुमसे मेल खाती हैं (मेरी पूर्व मित्र के पास मेरी छोटी बेटी है. वो डीएनए जांच साइट से नहीं जुड़ी है). अगर तुम पारिवारिक तस्वीरें या अन्य बातें साझा करना चाहते हो, तो हम इसका स्वागत करेंगे.
आरोन ने फौरन जवाब दिया, जिसमें उससे जुड़ी वो सभी बातें थीं, जो मैं पहले से जानती थी. उसने पूछा कि क्या मैं उससे कुछ पूछना चाहती हूं, और ये भी पूछा कि क्या वो अपने परिवार में सबसे छोटे कद के व्यक्ति है?
मुझे इस सवाल का जवाब मालूम था. वो वाकई अपने परिवार में सबसे छोटे कद का व्यक्ति था.
- यह भी पढ़ें | जब लेस्बियन सहेली को अलमारी में छिपाया..
अपनों की जानने की दिलचस्पी
हम सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोस्त बनने को तैयार हो गए और आरोन ने 50 पन्नों का अपने जीवन का इतिहास लिख भेजा, जिसे मैंने चाव से पढ़ा. उसने कई साल उस शहर में एक बैंड के साथ बिताए थे, जहां हम रहते थे. मुझे ये सोचकर आश्चर्य हुआ कि हम सुपरमार्केट में कितनी बार उसके सामने से गुजरे होंगे.
मैंने ब्राइस को भी लिखा. उसने तुरंत कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. उसने बताया कि उसे मादी मिली है, जो 19 साल की है और उसकी बहन है, और वो दूसरे माता-पिता के भी सम्पर्क में है.
उसने बताया कि पहले से आरोन के कुल छह बच्चे हैं और मेरी बेटियां सातवीं और आठवीं थीं. ब्राइस ने बताया कि वो एक छोटी बहन के साथ बड़ा हुआ है, लेकिन मादी, जो शायद इकलौती बच्ची थी, क्या एलिस के साथ रिश्ता स्वीकार करने को तैयार होगी?
आरोन के लिए अपनी ज़िंदगी की कहानी लिखने के लिए एलिस को खुशामद करनी पड़ी. अपने आनुवंशिक रिश्तेदारों के बारे में जानने में उसकी दिलचस्पी कम ही थी. उसे अपनी बहन को खोने का दुख था.
मैंने उसे समझाने की कोशिश की, कि उसे इन लोगों के बारे में जानना चाहिए, उनसे रिश्ते बनाना चाहिए, और जब उसकी बहन से उसकी मुलाक़ात हो तो उनसे मिलवाना चाहिए. क्योंकि कुछ समय बाद उसकी बहन से मुलाकात हो सकती थी.
कुछ महीने बाद ब्राइस और मादी ने सिएटल में आरोन से मुलाक़ात करने की योजना बनाई. एलिस ये जानने के लिए उत्सुक थीं कि उसके भाई-बहन और आरोन उससे मेल खाते हैं या नहीं. मैंने उसे इस योजना का हिस्सा बनने की इजाज़त दे दी.
- यह भी पढ़ें | लेस्बियन नहीं हैं, पर करती हैं आपस में शादी
आरोन से दोस्ती की शुरुआत
आरोन ने एक पार्टी रखी, जिसमें उसने कई घरेलू लोगों, शुरुआती स्कूल, हाई स्कूल और कॉलेज के मित्रों को आमंत्रित किया. अपने सभी पूर्व महिला मित्रों और उनके नए पार्टनरों और बच्चों को भी आमंत्रित किया.
वो सभी छत पर मिले और उनके जैविक बच्चों से मुलाकात का उत्सव मनाया. मुझे जल्द ही पता चल गया कि आरोन के पास ऐसा एक भी मित्र नहीं है, जिसके साथ वो नए सिरे से रिश्ते बनाने में उत्सुक हो.
हमलोग साथ में घूमे-फिरे.
ब्राइस के शुरुआती विरोध के बावजूद उसने और मादी ने एलिस के साथ स्नेहपूर्ण रिश्ते विकसित किए. छुट्टियों के दौरान जब वो मिले तो तीनों रात के खाने के लिए साथ गए. एलिस को एक ने आइसक्रीम खिलाया और दूसरे ने पिज्जा.
मैं सालों से एक शख़्स को डेट कर रही थी, जिसका नाम भी आरोन डेविड है, यानी आखिरी नाम एक समान है. हमारी छुट्टियों के दौरान स्पर्म डोनर आरोन ने मजाक में सलाह दी कि बॉयफ्रेंड की अदला-बदली की जाए. मैंने मुस्कुराते हुए इंकार कर दिया. मैं पहले से एक रिश्ते में थी और ये बात जानती थी कि स्पर्म डोनर आरोन मेरे बच्चों के लिए ज़रूरी है, लेकिन मेरी ज़िंदगी का हिस्सा नहीं बन सकता. मैं उनके लिए अपनी ज़िंदगी बर्बाद नहीं करना चाहती थी.
जब पुराने आरोन के साथ मेरे सम्बंध समाप्त हो गए तो मेरे दिल में विचार आया कि जो व्यक्ति मेरे बच्चों के लिए जरूरी है, क्या वो मेरे लिए भी विशेष हो सकता है और क्या हम सिएटल में जाकर बस सकते हैं? आरोन का मधुर व्यवहार और अपने पूर्व मित्रों के साथ उसके लगातार सम्पर्क से मैं आश्वस्त हो गई कि इस बारे में गंभीरता से सोचा जा सकता है.
- यह भी पढ़ें | अरब दुनिया का यह है पहला समलैंगिक रेडियो स्टेशन
आरोन के दूसरे बच्चों से प्यार
एक रात हम टहलते हुए पड़ोस के कब्रिस्तान में जाकर बैठ गए. हमने डीएनए के बारे में बच्चों की पसंदगी के बारे में और अपने सपनों के बारे में बातें कीं.
जब विपरीत लिंगी व्यक्ति आपस में मिलते हैं, डेट करते हैं और शादी करते हैं, तो वो अक्सर एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं, और ये सोचते हैं कि कितना अच्छा होता, अगर आसपास उनकी तरह दिखने वाले छोटे बच्चे होते.
मैं पहले ही वैसे छोटे बच्चों के साथ एक दशक गुजार चुकी थी. उनके जीवन के लिए मैंने आरोन के साथ पहली बार डेट किया. मैं उसे पहले से जानती थी और ये भी जानती थी कि वो उन लोगों के समान है जिन्हें मैं दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यार करती हूं. वो किसी न किसी प्रकार पहले से परिवार का हिस्सा है. उसकी मुस्कुराहट और रंग मेरी छोटी बेटी के समान थे, जबकि उसका स्नेह और उसकी सामाजिकता, मेरी बड़ी बेटी के समान.
मैं कह नहीं सकती कि डीएनए ने हमारे रिश्ते विकसित करने में कोई भूमिका अदा की हो. मैं जानती हूं कि आरोन के प्रति मेरा रुझान सालों पहले स्पर्म डोनर के प्रति दिलचस्पी के कारण हुआ. वो विचारशील है, स्थाई है और अकादमिक रुझान रखता है. उसके पास बेहतरीन भाषा है. वो संवेदनशील है, उसके पास लोगों की और कभी-कभार उनके आश्चर्यजनक कहानियों की भरमार है. उसे इस बात की ज़्यादा परवाह नहीं कि उससे क्या उम्मीद की जा रही है. वो अक्सर अपना संगीत, अपना ड्रम बजाता रहता है. कभी-कभी वो पगड़ी पहनता है.
एलिस और मैं आरोन के घर 2017 की गर्मियों में रहने के लिए चले गए. ये इतनी बड़ी इमारत है कि इसमें आरोन के अन्य जैविक बच्चों के रहने के लिए कई कमरे हैं. मादी मूल रूप से पूर्वी तट रहती थी, उसे आरोन (और सिएटल) में वाम सोच के दक्षिणपंथी विचार आकर्षक लगे और वो सर्दियों में हमारे साथ रहने के लिए आ गई.
हम लड़कियों के एक स्काउट ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जिसमें आरोन की एक और जैविक बेटी है, जो मेरी छोटी बेटी की उम्र की है. वो हमारे घर से घंटे भर की दूरी पर रहती है.
यह भी पढ़ें | गांवों में समलैंगिकों की ज़िंदगी ऐसी होती है
मुझे जल्द पता चल गया कि एक मां के रूप में मैं खुशी-खुशी अपने किसी भी अर्ध-बच्चे के साथ घुलमिल सकती थी, उन्हें खाना खिला सकती था, उनके कपड़े धो सकती थी और हमेशा उनकी देखभाल कर सकती थी. वो मेरे बच्चों के भाई-बहन थे और मेरे पोते-पोतियों के चाचा-बुआ थे. मैंने उन्हें पाला नहीं था, लेकिन उनके साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव है. उनमें कुछेक में एलिस की झलक है. अन्य मेरी छोटी बेटी से मेल खाते हैं. वो सभी आरोन की तरह नहीं दिखते, लेकिन एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं.
आरोन की बूढ़ी मां भी अपनी बिल्ली के साथ रहने के लिए आ गई हैं. नीचे हॉल में एलिस और मेरे पास एक छोटी बिल्ली है. सालों के बाद नए तरह से परिवार बनाते हुए मैंने सीखा है कि परिवार क्या होता है.
पहली बार जब एक पन्ने में मैंने एक स्पर्म डोनर को चुना, उस समय के बाद से डीएनए अब ज़्यादा महत्त्वपूर्ण हो गया है. फिर भी इस सच से इंकार नहीं कि परिवार का आधार प्यार होता है, वंशाणु नहीं होते.
उस प्यार के प्रति समर्पण परिवार का निर्माण करता है. उस प्यार के दायरे में कोई भी आकर बस सकता है, जिसमें कई तरह के सम्बंधों के लिए पूरी जगह है.
कौन जानता है कि आरोन के और कितने जैविक बच्चे हैं. उसने अनुमान लगाया कि उसके 67 बच्चे हो सकते हैं. ये इमारत उन सभी को रखने के लिए छोटी पड़ जाएगी, लेकिन सबके लिए मेरा सैंडविच तैयार है और दिल का दरवाजा खुला है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)