आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तानी दुल्हन को वीज़ा दिलवाएंगी सुषमा
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जोधपुर के एक युवक से वादा किया है कि वो उनकी दुल्हन को भारत आने का वीज़ा दिलवा देंगी.
राजस्थान में जोधपुर के नरेश तेवाणी की शादी पाकिस्तानी शहर कराची की रहने वाली प्रिया के साथ तय हुई है.
यह शादी 7 नवंबर को होने वाली है. लेकिन इसके लिए प्रिया के परिवार को भारत आने का वीज़ा नहीं मिल पाया है.
इस समस्या का हल निकालने के लिए नरेश ने सुषमा स्वराज को ट्वीट किया.
उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, "आप मेरी आख़िरी उम्मीद हैं. कृपया मेरी मदद कीजिए."
इसके बाद उन्होंने गुरुवार को एक बार फिर विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी ट्वीट किया.
शुक्रवार को सुषमा स्वराज ने नरेश तेवाणी के ट्वीट का जवाब दिया. उन्होंने आश्वासन दिया, "आप चिंता न करें. हम वीज़ा दिलवा देंगे."
सुषमा का आश्वासन पाने के बाद नरेश ने उनका धन्यवाद किया है.
उन्होंने ट्वीट किया "आपका शुक्रिया. उनके परिवार की वीज़ा की समस्या पर विचार करने के लिए मैं आपका आभारी हूं."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)