आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मंत्री के बारे में ट्विटर पर गलत-बयानी कर फंसे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया पर खासी शर्मिंदगी सहनी पड़ रही है. इस फजीहत की वजह है केजरीवाल का एक ट्वीट.
दरअसल नोटबंदी का विरोध कर रहे केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री व गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा के घर में हो रही शादी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ''भाजपा सांसद महेश शर्मा की बेटी की शादी है. क्या सारी पेमेंट चेक से कर रहे हैं? क्या ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए."
मंत्री महेश शर्मा ने केजरीवाल के इस ट्वीट में तथ्यों को सही करने की हिदायत देते हुए ट्वीट किया,''अपनी जानकारी सही करिये. मेरे बेटे की शादी है. जी हाँ, सभी पेमेंट बैंक के माध्यम से की जा रही हैं.''
केजरीवाल और शर्मा की ट्वीट वॉर पर यूज़र्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं.
इनटॉलरेंट भारतीय@ गोयलसंजीव ने तो नरेंद्र मोदी से अरविंद केजरीवाल को मैरिज लोकपाल बनाने की गुजारिश की है.
इन्होंने अपने ट्वीट में कहा है- 'डियर@नरेंद्र मोदी, प्लीज़ @अरविंद केजरीवाल को मैरिज लोकपाल नियुक्त कर दें. इस लोकपाल की एनओसी के बिना बैंकों से कोई भी शादी के पैसे निकाल न सके."
टप्पोरी😂@wh0mi_ ने लिखा है- "ढोल पीटने पर आवाज़ बहुत आती है पर खोल कर देखने पर अंदर सिर्फ हवा मिलती है, वैसे ही AAP शोर बहुत करती है पर काम नही.
तृप्ति शुक्ला@TriptiShukla_ केजरीवाल के पक्ष में पोस्ट करते हुए लिखती हैं,'क्योंकि मोदी के दोस्तो को नोटबन्दी के बारे में पहले से पता था.'
विवेक गुप्ता30@30guptavivek भी केजरीवाल के समर्थन में नज़र आते हैं. वह भाजपा पर हमला करते हुए पोस्ट करते हैं कि,'उनके लिए बैंक ने स्पेशल तरीके से नोट बदल दिए होंगे.क्योंकि वो बीजेपी के है,नोटबंदी तो आम जनता के लिए है.'
इसी तरह The Patriot ☘ @Djjpn भी केजरीवाल के समर्थन में कहते हैं,'गुजरात के सोलंकी भाई बैंक में पैसा होते हुऐ भी बेटी की शादी ना कर पाए उसकी वजह से खुदखुशी कर ली पर महेश शर्मा तो मस्त है'
Rishita Mishra @rishitakod ने पोस्ट किया- @dr_maheshsharma कितनी जल्दी रहती है @ArvindKejriwal जी को भाजपा पर निशाना साधने की, सही से जानकारी भी हासिल नही कर पाते है ...
Abhishek Jain @AbhishekApj ने भी अरविंद पर निशाना साधा है. वह पोस्ट करते हैं- @ArvindKejriwal आपकी समस्या ये है कि जानकारी मिली और बोलना शुरू.... खुद का मज़ाक बनवाते हो. चेक तो कर लेते कि शादी बेटी की नहीं.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)