आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: अपने अपहरण का ढोंग रचने वाले की सुषमा स्वराज ने की मदद
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर के ज़रिए लोगों की मदद करती रही हैं. इस बार सुषमा स्वराज ने सर्बिया के ऐसे शख्स विनय महाजन की मदद की है, जिसने अपने ही अपहरण का ढोंग रचा था.
राजीव शर्मा नाम के शख़्स ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर लिखा, ''मेरे भाई विनय महाजन को सर्बिया में किसी ने अगवा कर लिया है और वो लोग उसकी जान बख़्शने के लिए रुपये मांग रहे हैं. मेरे भाई की मदद कीजिए, उसकी ज़िंदगी ख़तरे में है.''
राजीव शर्मा ने एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें एक शख़्स को पीटा जा रहा है. इसके अलावा राजीव ने अपने भाई विनय से जुड़ी जानकारियां भी शेयर कीं.
मदद पुकारते इस ट्वीट पर एक्शन लेते हुए सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''विनय महाजन मिल गए हैं और अब वो सर्बिया की अथॉरिटी की हिरासत में हैं.'' इसके बाद सुषमा ने जो ट्वीट किए वो नई ही कहानी बयां करते हैं.
सुषमा ने लिखा, ''राजीव आपके भाई ने अपने अपहरण का ढोंग खुद रचा था. वीडियो भी फ़र्ज़ी है. मेरे पास इस बात के तथ्य हैं कि आपके भाई का अपहरण नहीं हुआ था. इसके बावजूद सर्बिया में भारतीय दूतावास ने आगे आकर मदद की. सर्बिया की पुलिस ने आपके भाई को रिहा कर दिया है. विनय 25 मार्च को लौट रहे हैं.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुकऔर ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)