आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सोशल: खिड़की से झांकते विराट कोहली की तस्वीर वायरल
खिड़की से झांकते हुए विराट कोहली को देखकर आपके मन में क्या ख़याल आएगा? सोशल मीडिया पर ड्रेसिंग रूम में झांकते विराट कोहली की तस्वीर आई है और लोगों को खुराफात सूझ रही है. तस्वीर को तरह-तरह के मजेदार कैप्शन दिए जा रहे हैं.
चैम्पियन्स ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम से मिली शिकस्त और वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच रुकने की वजह से भारतीय फैंस खासे निराश हैं.
ऐसे में कोहली की इस तस्वीर उन्हें हंसाने में कामयाब हो रही है. इनमें से कुछ बढ़िया कैप्शन हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं.
राजा बाबू नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा,''जडेजा, बाहर आजा. पंड्या कुछ नहीं कहेगा, पक्का.''
लोग अनिल कुंबले और कोहली के बीच मतभेद पर भी चुटकी लेने से बाज नहीं आए. एक दूसरे यूजर ने लिखा,''टीवी बंद करो, कुंबले आ रहा है.'
जब आपकी टीम फील्ड पर हो लेकिन सेट मैक्स पर सूर्यवंशम आ जाए.
जब पानवाले भैया दुकान बंद करने जा रहे हों और आप उनसे एक सिगरेट मांगें.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जलवे.
बहन जी, थोड़ी चीनी मिलेगी?
वैसे, आप इस कोहली की इस तस्वीर को क्या कैप्शन देंगे?
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)