आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
IPL ख़ाली स्टेडियम में कराने की बात सौरभ गांगुली ने छेड़ी, सोशल मीडिया पर लगे चौके-छक्के
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने संकेत दिए हैं कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन ख़ाली स्टेडियमों में किया जा सकता है.
कोरोना संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था.
लेकिन अब गांगुली ने कहा है कि आईपीएल को आयोजित करने के सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और इसमें ख़ाली स्टेडियमों यानी दर्शकों की मौजूदगी के बिना भी खेलने का विकल्प शामिल है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की बैठक के बाद बीसीसीआई ने राज्य क्रिकेट संघों को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है.
पत्र के ज़रिए गांगुली ने कहा, "प्रशंसक, फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, प्रसारक, प्रायोजक और सभी हितधारक इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना को लेकर बहुत उत्सुक हैं. विदेशी खिलाड़ियों ने भी आईपीएल का हिस्सा बनने को लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है. बोर्ड आईपीएल के आयोजन को लेकर आशावादी है और जल्द ही इस बारे में कोई फ़ैसला लिया जाएगा."
आईपीएल का आयोजन
माना जा रहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया की मेज़बानी में होने वाला टी-20 विश्व कप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है तो उस दौरान आईपीएल का आयोजन हो सकता है.
आईसीसी ने पिछले दिनों विश्व कप के भविष्य पर फ़ैसला जुलाई तक टाल दिया है. यह टूर्नामेंट इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है.
'बिना दर्शकों के आईपीएल' का दादा यानी सौरभ गांगुली का बयान ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा.
एक यूज़र सत्यव्रत दाश ने लिखा, "दादा हो और क्रिकेट ना हो, ऐसा संभव नहीं है मेरे दोस्त."
आकाश त्यागी ने ट्वीट किया, "ख़ाली स्टेडियमों में क्रिकेट अच्छा रहेगा बशर्ते इससे हमारे खिलाड़ियों पर बुरा असर न हो. नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम देखकर बोर हो गए हैं."
एक यूज़र प्रणय पलेई ने लिखा, "अगर इस साल आईपीएल का आयोजन नहीं हुआ तो कोई दिक़्क़त हो जाएगी. पैसे से अधिक क़ीमती जान है."
कई मीम्स भी शेयर हो रहे हैं.
आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर सभी विकल्प देख रहे हैं.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस: क्या करेंसी नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है?
- ‘फ़्लू’ जो कोरोना वायरस से भी ज़्यादा जानलेवा था
- क्या लहसुन खाने से ख़त्म हो जाता है कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: क्या गर्भ में ही मां से बच्चे को हो सकता है?
- कोरोना काल में कैसे बनाए रखें अपनी रोमांटिक लाइफ़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)