वापसी पर मोहम्मद आमिर की हूटिंग

मोहम्मद आमिर
प्रकाशित

पांच साल बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करने वाले पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर की जमकर हूटिंग हुई.

ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच में जब आमिर गेंदबाज़ी करने आए तो दर्शकों ने उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

स्पॉट फ़िक्सिंग के आरोप में आमिर पर लगा पांच साल का प्रतिबंध ख़त्म हो गया है.

उसके बाद 23 साल के आमिर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरे थे.

मोहम्मद आमिर

उन्होंने इस मैच में चार ओवरों में 31 रन दिए और एक विकेट लिया.

पाकिस्तान ने ये मैच 16 रन से जीत लिया.

पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 171 रन बनाए.

जवाब में न्यूज़ीलैंड 155 रन ही बना पाई.

मोहम्मद आमिर

साल 2010 के इंग्लैंड दौरे के दौरान आमिर पर स्पॉट फ़िक्सिंग के आरोप लगे थे.

उन्हें इसका दोषी पाया गया और उन्हें तीन महीने जेल में भी गुज़ारने पड़े थे.

उनको टीम में शामिल करने का पाकिस्तानी क्रिकेट जगत में ख़ासा विरोध भी हुआ था.

<bold>(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>