आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
व्हीलचेयर क्रिकेट: पाकिस्तान ने भारत को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच मलेशिया में पहली बार व्हीलचेयर पर खेली जा रही सिरीज़ के पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 148 रनों से हरा दिया है.
व्हीलचेयर टी -20 क्रिकेट श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
पाकिस्तान ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए.
पहले मैच में पाकिस्तान की ओर से अज़हर अली ने शतक जड़ा और नाबाद रहे.
जवाब में भारतीय टीम 14 ओवर में सिर्फ़ 67 रन पर ही पवैलियन लौट गई.
इस तरह से पाकिस्तान की टीम ने 148 रनों से ये पहला मैच जीत लिया.
मलेशियाई क्रिकेट संघ के सहयोग से इस सिरीज़ का आयोजन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट संघ और पाकिस्तान व्हीलचेयर क्रिकेट संघ ने संयुक्त रुप से किया है.
20 अक्टूबर से शुरु हुई ये सिरीज़ 22 अक्टूबर तक चलेगी.
तीन मैंचों की इस सिरीज़ का फाइनल मैच 22 अक्टूबर को खेला जाएगा.
इस प्रतियोगिता का उद्देशय ना सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.