आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
हांगकांग ओपन के फ़ाइनल में हारीं पीवी सिंधु
प्रकाशित
भारत की पीवी सिंधु हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फ़ाइनल में हार गई हैं.
हालांकि सिंधू ने अपने प्रतिद्वंदी को कड़ा मुकाबला दिया लेकिन जीत नहीं पाईं.
उन्हें ताइवान की ताइ ज़ू यिंग ने 21-15, 21-17 से हराया.
सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने चेयुंग नगान यी को 21-14, 21-16 को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी.
भारत की साइना नेहवाल क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबला ही हार गई थीं.
सिंधु ने हाल ही में चाइना ओपन जीतकर इतिहास रचा था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)