आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
विंबलडन चैंपियन पर चाकू से हमला
विंबलडन चैंपिंयन रह चुकी पेट्रा क्विटोवा के डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि हाथ के ऑपरेशन के बाद वे फिर से टेनिस खेल पाएंगी.
दो बार की विंबलडन चैंपिंयन पेट्रा पर उनके घर में ही चाकू से हमला हुआ था. लेकिन वो बाल बाल बच गई.
26 साल की पेट्रा के बाएं हाथ पर हमला हुआ था जिससे वो टेनिस खेलती हैं.
उनका कहना था, 'मैं इस घटना से हिल गई हूं. मैं खुशकिस्मत हूं कि ज़िंदा हूं. बहुत गहरी चोट है और मैं विशेषज्ञों से दिखाऊंगी.'
इस घटना को पेट्रा के पब्लिशिस्ट ने चोरी की घटना बताया है.
पब्लिशिस्ट कैरल तेजकाल का कहना था, 'ये एक रैंडम घटना थी. पेट्रा पर कोई बिना किसी कारण हमला क्यों करेगा.'
पेट्रा ने इस हमले के बाद बयान जारी किया है और प्रचुर समर्थन के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)