आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
बांग्लादेश को जीत के लिए 459 रन का लक्ष्य
हैदराबाद में बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच में चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 159 रन के स्कोर पर घोषित कर दी.
बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 459 रनों का लक्ष्य है.
भारत ने पहली पारी 6 विकेट पर 687 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी, जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 388 रन बनाए थे.
भारत के चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 58 गेंदों में धुंआधार नाबाद 54 बनाए बनाए जबकि कप्तान विराट कोहली ने 40 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली.
299 रनों की बढ़त होने के कारण भारतीय टीम पर ज़्यादा दबाव नहीं था, लेकिन दूसरी पारी में तक़सीन अहमद की गेंदों पर भारतीय ओपनर मुरली विजय और लोकेश राहुल जल्दी आउट हो गए.
लेकिन पुजारा और कोहली ने साझेदारी में भारत के स्कोर में 67 रन जोड़े.
पहली पारी में 82 रन बना चुके अजिंक्य रहाणे ने दूसरी पारी में 31 गेंदों में 25 रन बनाए.