आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
चैपियंस ट्रॉफ़ी में खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जून में होने वाली चैपियंस ट्रॉफ़ी में अपनी टीम भेजने का फ़ैसला किया है.
दिल्ली में हुई बीसीसीआई की बैठक में सर्वसम्मति से ये फ़ैसला लिया गया है.
बीसीसीआई के मुताबिक सोमवार को चैपियंस ट्रॉफ़ी के लिए टीम की घोषणा कर दी जाएगी.
अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बैठक में हुए फ़ैसलों के बाद चैपियंस ट्रॉफ़ी में भारत के खेलने को लेकर अनिश्चितता थी.
इससे पहले, आईसीसी ने नया वित्तीय ढांचा लागू करने का फ़ैसला लिया था जिसका सिर्फ़ भारत ने ही विरोध किया था.
नई वित्तीय व्यवस्था में भारत को होने वाली आय में बड़ी कटौती हो जाएगी.
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि इस बारे में आईसीसी के साथ बातचीत जारी रहेगी.
बीसीसीआई और आईसीसी के बीच तनातनी इस हद तक पहुंच गई थी कि कयास लगाया जाने लगा था कि भारतीय टीम चैपियंस ट्रॉफ़ी में हिस्सा नहीं लेगी.
हालांकि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड जैसे भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने कहा था कि भारत को चैपियंस ट्रॉफ़ी में खेलना चाहिए.