आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
36 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार और बेहद क़ामयाब कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना जन्म दिन मना रहे हैं, वे अब 36 साल के हो चुके हैं.
महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है. हालांकि कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी.
लेकिन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ वे अभी भी टीम के लिए उपयोगी बने हुए हैं. उनके अब तक के सफ़र से जुड़ी कुछ ख़ास तस्वीरें.
धोनी मैदान से बाहर भी अपने स्टाइल के लिए मशहूर थे.
धोनी को उनकी क्रिकेट की बेहतरीन समझ के लिए भी जाना जाता है.
अपने साथी खिलाड़ियों के लिए समर्थन जुटाना और उनमें भरोसा करना धोनी की खूबियों में से एक था.
मैदान से बाहर क्रिकेट के अधिकारियों से भी उनके अच्छे संबंध रहे.
क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले धोनी को फुटबॉल का शौक था और वो अच्छी गोलकीपिंग भी करते थे.
धोनी के बारे में कहा जाता है कि वो क्रिकेट में जो फैसले करते थे उन्हें बाहरी लोग कम ही समझ पाते थे लेकिन टीम को उन पर बहुत भरोसा रहता था.
धोनी संभवत पहले क्रिकेटर हैं जिनके संन्यास लेने से पहले ही उन पर बायोपिक बन चुकी है.
और ये रहा धोनी का प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)