आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इंग्लैंड महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में
ब्रिस्टल में खेले गए रोमांचक मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से हराकर इंग्लैंड की टीम महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है.
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 218 रन बनाए थे.
जबाव में इंग्लैंड की टीम ने आठ विकेट खोकर दो गेंद शेष रहते 221 रन बनाकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
इंग्लैंड की ओर से टेलर ने सबसे अधिक 54 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डू प्रीज़ ने नाबाद 76 रन की पारी खेली.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से खाका और लस ने दो-दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की ओर से आन्या श्रबज़ोल, सिवर, जैनी गन, हीथर नाइट ने एक-एक विकेट हासिल किया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)