आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अच्छी गेंदबाज़ी के बाद फ़्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज़
प्रकाशित
केपटाउन में चल रहे पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को 72 रनों से हरा दिया.
दक्षिण अफ़्रीका की टीम को दूसरी पारी में 130 रनों पर आउट करने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ अफ़्रीकी अटैक के सामने टिक नहीं पाए.
अपने विरोधियों को 130 पर आउट करने के बाद भारत को मैच जीतने के लिए 208 रनों की ज़रूरत थी. लेकिन भारतीय टीम इस लक्ष्य पर नहीं पहुंच पाई.
लेकिन दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ी के सामने कोई भारतीय बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल पाया. भारतीय टीम 135 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.