आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
वनडे में महेंद्र सिंह धोनी के 10 हज़ार रन पूरे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में दस हज़ार रन पूरे कर लिए हैं.
धोनी जब लॉर्ड्स पर बल्लेबाज़ी करने उतरे, वनडे करियर में 10 हज़ार पूरे करने के लिए उन्हें 33 रन बनाने थे.
323 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम भले ही 86 रनों से मैच हार गई मगर धोनी ने भारतीय पारी के 43वें ओवर में सिंगल लेकर यह उपलब्धि हासिल की.
चौथे भारतीय बल्लेबाज़
महेंद्र सिंह धोनी 10 हज़ार रन बनाने वाले दुनिया के 12वें और भारत के चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं.
धोनी ने 320 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 51.54 की औसत से 10 शतक और 67 अर्धशतक लगाकर ये मुकाम हासिल किया.
महेंद्र सिंह धोनी से पहले भारत की ओर से सचिन तेंडुलकर (18,426), सौरव गांगुली (11,363) और राहुल द्रविड़ (10,889) ही ये कारनामा कर पाए हैं.
इसके साथ ही इस मैच में धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह 300 कैच लेने वा भारत के पहले और दुनिया के चौथे विकेटकीपर बन गए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)