आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट मुक़ाबला रोमांचक हुआ
भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक हो गया है. मैच के तीसरे दिन गेंद और बल्ले के बीच रोचक संघर्ष हुआ.
इंग्लैंड ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 254 रन जोड़ते हुए स्कोर को 260 रन तक पहुंचा दिया. वहीं भारतीय गेंदबाज़ों ने तीसरे दिन आठ विकेट हासिल किए.
इंग्लैंड की कुल बढ़त 233 रन की हो गई है.
बटलर-शमी का दबदबा
तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर ने 69, कप्तान जो रूट ने 48, ओपनर के जेनिंग्स ने 36 और बेन स्टोक्स ने 36 रन बनाए.
सिरीज़ में इंग्लैंड के संकटमोचक साबित हो रहे सैम करन 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
भारत के लिए मोहम्मद शमी सबसे कामयाब गेंदबाज़ साबित हुए. उन्होंने इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज़ों को पैवेलियन भेजा. ईशांत शर्मा ने दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया.
इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 273 रन बनाए और 27 रन की बढ़त हासिल की.
इंग्लैंड ने दूसरे दिन दूसरी पारी में बिना नुकसान छह रन बनाए थे.
पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ में मेजबान इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)