आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
IPL 2019: आईपीएल का पूरा शेड्यूल यहां देखिए
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.
इस शेड्यूल के मुताबिक़ आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेला जाएगा.
वहीं, ग्रुप राउंड का आख़िरी मुक़ाबला पांच मई को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम आठ बजे मुंबई में खेला जाएगा.
लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बार मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है, और मैच शाम चार बजे और शाम आठ बजे से शुरू होंगे.
इस बार आईपीएल में कुल 56 मैच खेले जाएंगे.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)