आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सहवाग ने कहा, स्पिनरों के खिलाफ़ रक्षात्मक रुख़ ठीक नहीं
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग स्पिनरों के ख़िलाफ़ भारतीय खिलाड़ियों के रुख़ से काफ़ी नाराज़ हैं.
लगातार दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज़ धीमी गेंदबाज़ी के आगे अपनी लय में नज़र नहीं आ रहे थे.
पहले अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ और फिर वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भारतीय खिलाड़ियों का रक्षात्मक रुख़ सहवाग को नागवार गुज़र रहा है.
भारतीय बल्लेबाज़ों को स्पिन के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत खिलाड़ी माना जाता है.
लेकिन अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ मैच में भारतीय खिलाड़ी राशिद ख़ान और मुजीब उर रहमान को ठीक से नहीं खेल पा रहे थे.
संघर्ष
वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भी भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करते नज़र आए.
आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर सहवाग ने कहा है कि कोहली और उनकी टीम को स्पिनर्स के ख़िलाफ़ रक्षात्मक रणनीति से बाहर निकलना होगा.
सहवाग ने ट्वीट किया, "राशिद ख़ान ने चार ओवर में 25 रन दिए थे, लेकिन अगले छह ओवर्स में उन्होंने सिर्फ़ 13 रन दिए. और वेस्टइंडीज़ के फ़ेबियन एलेन ने पाँच ओवर में 34 रन दिए थे और अगले पाँच ओवर्स में सिर्फ़ 18 रन दिए. आप स्पिनर्स के ख़िलाफ़ इतने रक्षात्मक नहीं हो सकते."
अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ भारत पर हार का ख़तरा मँडरा रहा था.
लेकिन बुमराह और समी की अच्छी गेंदबाज़ी के कारण भारत 11 रनों से मैच जीतने में सफल रहा था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)