आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
फ़ैक्ट चेक: टीम फ़ोटो के समय रवि शास्त्री की कुर्सी के नीचे शराब की बोतल थी?
- Author, फ़ैक्ट चेक टीम
- पदनाम, बीबीसी न्यूज़
- प्रकाशित
- पढ़ने का समय: 2 मिनट
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री की एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें उनकी कुर्सी के नीचे एक शराब की बोतल रखी हुई दिखती है.
इस तस्वीर में रवि शास्त्री के बायीं ओर टीम के कप्तान विराट कोहली बैठे हुए हैं और स्पिन गेंदबाज़ युज़वेंद्र चाहल उनके पीछे खड़े हैं.
सोशल मीडिया पर बीस हज़ार से ज़्यादा बार शेयर की गई इस तस्वीर के साथ लोगों ने टिप्पणी की है कि 'जब एक कोच अपनी टीम के साथ फ़ोटो खिंचवाने आता है तो क्या उसे किसी नियम का पालन नहीं करना होता? बीसीसीआई को शास्त्री से जवाब मांगना चाहिए.'
मंगलवार को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच शुरु हुआ पहला सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था. मैच रोके जाने के बाद रवि शास्त्री का यह फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा.
रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमने पाया कि इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और जो दावे इस तस्वीर के साथ किये जा रहे हैं, वो फ़र्ज़ी हैं.
तस्वीर का सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रवि शास्त्री की यह तस्वीर 6 जुलाई 2019 की है.
भारत और श्रीलंका के बीच 6 जुलाई को हुए लीग-मुक़ाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की यह फ़ोटो खींची गई थी जिसमें हेड कोच रवि शास्त्री समेत टीम का पूरा स्टाफ़ शामिल था.
बीबीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारत और श्रीलंका के मैच से पहले यह तस्वीर ट्वीट की थी और उसके साथ लिखा था, "एक टीम, एक देश, एक उमंग".
किसी ने रवि शास्त्री को टारगेट करने के लिए इस तस्वीर को एडिट किया और उनकी कुर्सी के नीचे शराब की बोतल लगा दी.
अब इस फ़र्ज़ी तस्वीर को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया जा रहा है.
(इस लिंक पर क्लिक करके भी आप हमसे जुड़ सकते हैं)
- पढ़ें फ़ैक्ट चेक की सभी कहानियाँ एक साथ - फ़ैक्ट चेक- जानें फ़र्ज़ी ख़बरों और दावों का सच
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)