आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सुमित नागल ने रोजर फ़ेडरर को चौंकाया : US Open
भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने यूएस ओपन में वर्ल्ड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडरर को चौंकाने का करिश्मा कर दिखाया.
190वीं वरीयता प्राप्त नागल ने अपने ही सेट में तीसरी वरीयता प्राप्त फ़ेडरर को 6-4 से हराया. ख़ास बात यह पहला मौका है जब नांगल किसी ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ पहली बार हिस्सा ले रहे थे.
नागल 2015 में जूनियर विबंलडन डबल्स का ख़िताब जीत चुके हैं. हालांकि फ़ेडरर ने 2003 के बाद अब तक कभी भी किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड का मैच नहीं गंवाया है.
20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीत चुके फ़ेडरर को नागल ने पहले सेट में चुनौती ज़रूर दी लेकिन फ़ेडरर ने इसके बाद शानदार वापसी की. उन्होंने इसके बाद लगातार दो सेट 6-1, 6-2, 6-4 से जीत लिया है.
22 साल के नागल दिल्ली एनसीआर में पले बढ़े टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन पर महेश भूपति की नज़र पड़ी और उन्होंने नागल को अपनी एकेडमी में टेनिस के गुर सीखने का मौका दिया. जिसके बाद नागल को जर्मनी में टेनिस की ट्रेनिंग मिली.
नागल पिछले तीन ग्रैंड स्लैम के क्वालीफ़ाईंग राउंड से बाहर हो गए थे लेकिन यूएसओपन के क्वालीफ़ाईंग राउंड में तीन मैच जीत कर उन्होंने पहली बार मेन ड्रॉ में प्रवेश किया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)