आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
विराट कोहली: 'नहीं पता आगे क्रिकेट कैसे होगा'
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि कोरोना संकट के इस दौर में जब दोबारा क्रिकेट शुरू होगा तो वो पहले जैसा खेल रहेगा या नहीं.
विराट कोहली ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ एक लाइव बातचीत के दौरान ये बात कही.
कोहली ने कहा, "मुझे नहीं पता आगे क्या होने वाला है, ये सोचकर भी अजीब लगता है कि खेलते समय कभी आप अपने आप चाहेंगे कि साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर ताली बचाएँ, पर आप वो नहीं कर सकते, आपको हाथ जोड़ना होगा और पीछे हट जाना होगा."
उन्होंने आगे कहा, "ये सुनने में अजीब लगता है, पर हो सकता है कि आगे ऐसा ही हो जाए, कम-से-कम तब तक जब तक कि कोई इलाज या टीका नहीं ढूँढ लिया जाता."
हालांकि, कोहली ने ये भी माना कि लोगों को इन नए बदलावों को स्वीकार करने में परेशानी नहीं होगी.
भारतीय कप्तान ने कहा,"हम सबको ये अजीब लगेगा, मगर इसे अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने में मुश्किल नहीं होगी."
आईसीसी के दिशा-निर्देश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, आईसीसी ने 22 मई को क्रिकेट के दोबारा शुरू होने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए थे. आईसीसी ने कहा है, "एक चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर या बायोसेफ़्टी ऑफ़िसर नियुक्त करने के बारे में सोचना चाहिए जो सरकारी नियमों का पालन करवाने और जैव-सुरक्षा की योजना को लागू करवाने के लिए ज़िम्मेदार होगा."
दिशानिर्देश में साथ ही मैचों से 14 दिन पहले खिलाड़ियों को अलग ट्रेनिंग कैंपों में रखने, उनका तापमान चेक करने, कोविड-19 की जाँच करने, खिलाड़ियों के सामानों के सैनिटाइज़ेशन और सोशल डिस्टैंसिंग का अभ्यास करने की ज़रूरत भी बताई गई.
कहा गया कि खेल के मैदानों में खिलाड़ियों और अंपायरों को भी नियमों को मानना होगा जिसका मतलब ये है कि खिलाड़ी अब पहले की भांति अंपायर को टोपी, चश्मा, रूमाल, स्वेटर जैसी चीज़ें नहीं थमा सकेंगे. अंपायरों को भी गेंदों को छूते समय दस्ताने पहनने पड़ सकते हैं.
बॉल को सुरक्षित रखने के लिए खिलाड़ियों को उस पर थूक नहीं लगाना होगा, और गेंद को छूने के बाद आँख, नाक, मुँह को नहीं छूना होगा. आईसीसी ने कहा कि यात्रा के लिए चार्टर्ड विमानों और सीटों के बीच सुरक्षित दूरी बनाने पर भी विचार किया जाना चाहिए. मार्च के महीने से ही एक भी अंतरराष्ट्री क्रिकेट मैच नहीं हो सका है.
हालाँकि, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ एक सुरक्षित वातावरण में जुलाई में तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ खेलने की योजना बना रहे हैं.
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना महामारीः क्या है रोगियों में दिख रहे रैशेज़ का रहस्य
- कोरोना वायरसः वो शहर जिसने दुनिया को क्वारंटीन का रास्ता दिखाया
- कोरोना वायरस से संक्रमण की जांच इतनी मुश्किल क्यों है?
- कोरोना संकट: गूगल, फ़ेसबुक, ऐपल और एमेज़ॉन का धंधा कैसे चमका
- कोरोना वायरसः वो छह वैक्सीन जो दुनिया को कोविड-19 से बचा सकती हैं
- कोरोना वायरस: संक्रमण से बचने के लिए इन बातों को गाँठ बांध लीजिए
- कोरोना वायरस: सरकार का आरोग्य सेतु ऐप कितना सुरक्षित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)