आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराया, सूर्यकुमार यादव मैच में छाए
भारत-न्यूज़ीलैंड टी-20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रनों से हरा दिया. माउंट मॉन्गानुई में हुए मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन न्यूज़ीलैंड 18.5 ओवरों 126 रनों पर ऑलआउट हो गई.
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुक़सान पर 191 रन बनाए थे. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने टी20 में अपना दूसरा शतक पूरा किया. उन्होंने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया और आखिर तक आउट नहीं हुए.
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक बनाया.
सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में 111 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए. सूर्यकुमार ने 32 गेंदों पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. उन्होंने अगले 50 रन महज 17 गेंदों में पूरे कर लिए.
इससे पहले भारतीय पारी ऋषभ पंत और किशन ने शुरू की थी. पंत छह रन बनाकर आउट हो गए.
न्यूज़ीलैंड की ओर से टिम साउदी ने एक के बाद एक तीन भारतीय बल्लेबाजों को पेवेलियन कर अपनी हैट्रिक पूरी की. उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर हार्दिक पंड्या, दीपक हूडा और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया. तीनों के विकेट आखिरी विकेट में गिरे.
सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाज़ी पर क्या बोले दिग्गज?
सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी को दिग्गज खिलाड़ियों की ज़बरदस्त तारीफ मिल रही है.
विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा, "आज का सबसे ज़बरदस्त. इसने दिखा दिया है कि क्यों वो दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ी हैं. इसे लाइव तो नहीं देखा मुझे पक्का पता है कि ये उनका एक और वीडियो गेम इनिंग है."
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ''ऑलवेज ऑन फायर. इन ए लीग ऑफ हिज ओन.''
पाकिस्तानी क्रिकेट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में सूर्यकुमार की यादव की तारीफ की गई है.
विज़डन इंडिया ने उनके शतक पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है.
ये भी पढ़ें..
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)