आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'बिग बॉस' में काज़ी तौक़ीर: आम कश्मीरियों के लिए कितना अहम?
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले क़ाज़ी तौक़ीर, इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हैं.
क़ाज़ी तौक़ीर को लगभग 20 साल पहले एक सिंगिंग टैलेंट शो जीतने के बाद पहली बार शोहरत मिली थी. तब उनकी उस कामयाबी पर कश्मीर में काफी जश्न मनाया गया था.
कश्मीर में कला, संगीत और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों के लिए हमेशा से ही सीमित अवसर रहे हैं, ऐसे में क़ाज़ी तौक़ीर का बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाना आम कश्मीरियों के लिए कितना मायने रखता है?
रिपोर्ट: कैसर अंद्राबी
शूट और एडिटः शफ़ात फ़ारूक़
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)