आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
सुषमा स्वराज की किडनी फ़ेल, एम्स में इलाज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने गुर्दे ख़राब होने की जानकारी ट्वीट की है.
उन्होंने बुधवार सुबह ट्वीट किया, "मैं एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में हूं. मेरे गुर्दे ख़राब हो गए हैं. किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मेरे टेस्ट किए जा रहे हैं. भगवान कृष्ण मुझे आशीर्वाद दें."
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुषमा स्वराज के सेहतमंद होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी दुआएं और शुभकामनाएं आपके साथ हैं सुषमा जी. आप जल्द ठीक हो जाएं."
सुषमा स्वराज को कुछ दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था और प्रोफ़ेसर बलराम एरन उनका इलाज कर रहे हैं.
बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव के मुताबिक़ जब उन्हें भर्ती कराया गया था तो उनका इलाज कॉर्डियोथोरेसिक विभाग यानी ह्रदय रोग से संबंधित विभाग में शुरू हुआ था.
सुषमा स्वराज पिछले कई दिनों से सेहत संबंधी सम्याओं से जूझ रही हैं.