आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनीं
भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बन गई हैं. मानुषी ये ख़िताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं.
चीन के सनाया सिटी एरेनम में आयोजित प्रतियोगिता में मानुषी ने 108 अन्य प्रतिभागियों को पछाड़कर ये ख़िताब जीता.
20 साल की मानुषी से पहले आख़िरी बार, 2000 में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड. 17 साल बाद मानुषी ने भारत के लिए ये करिश्मा कर दिखाया है.
मिस वर्ल्ड बनने से पहले हरियाणा की मानुषी ने 2017 में मिस इंडिया का ख़िताब जीता था.
मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं.
उनसे अंतिम सवाल ये पूछा गया था कि दुनिया में किस पेशे की सेलरी सबसे ज़्यादा होनी चाहिए और क्यों?
मानुषी ने इसका बेहद ख़ूबसूरत सा जवाब दिया. उन्होंने कहा, "मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं. इसलिए मैं कह सकती हूं कि मां होने की जॉब सबसे बेहतरीन है. बात केवल पैसे की नहीं है, बल्कि प्यार और सम्मान के लिहाज, कोई भी मां सबसे ज़्यादा वेतन की हकदार होती है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)