रिहा हुए ब्रितानी बंधक डेविड बोलन

डेविड बोलम

इमेज स्रोत, GED OCNNOR CHALLIS

प्रकाशित

लीबिया में गत मई महीने में अग़वा हुए ब्रितानी अध्यापक डेविड बोलन को रिहा कर दिया गया है. वह बेनग़ाज़ी के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाते थे.

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने उनकी रिहाई की पुष्टि करते हुए कहा कि वह 'सुरक्षित और स्वस्थ' हैं और अपने परिवार से मिल गए हैं.

उनके अपहरण की जानकारी विदेश मंत्रालय और उनके परिवार के अनुरोध पर सार्वजनिक नहीं की गई थी.

बीबीसी संवाददाता कैरोलाइन हाउले के मुताबिक़ उनकी रिहाई के बदले स्कूल से फ़िरौती की मांग की गई थी और फ़िरौती के बाद उनकी सुरक्षित रिहाई संभव हुई.

हालांकि उनको बंधक बनाने वाले समूह के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है.

इस सप्ताह के आख़िर में इस्लामिक स्टेट ने एलन हेनिंग के क़त्ल का वीडियो जारी किया था. इसके कारण उनकी रिहाई को लेकर भी आशंकाएं जताई जा रही थीं.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर <link type="page"><caption> फ़ॉलो</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> भी कर सकते हैं.)</bold>