आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान में धमाका, 30 की मौत
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में भीषण विस्फोट होने की ख़बर है.
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार धमाके में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और 70 से अधिक घायल हुए हैं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ दूरदराज के कुज़दर ज़िले में शाह नूरानी दरग़ाह में ये धमाका हुआ.
आपात सेवाओं को इस इलाक़े में पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है.
खबरों के मुताबिक जिस वक़्त विस्फोट हुआ उस समय वहाँ लोग धमाल (एक तरह का नृत्य) कर रहे थे.
पाकिस्तान में सूफीवाद का अनुशरण करने वालों की संख्या लाखों में है, लेकिन चरमपंथी इसका विरोध करते हैं.
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायलों को कराची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
बलूचिस्तान में इस साल चरमपंथियों ने कई बार आम नागरिकों को निशाना बनाया है.
अक्टूबर में क्वेटा शहर में पुलिस कॉलेज पर हमला किया गया था, जबकि अगस्त में अस्पताल को निशाना बनाया गया था.