आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अफ़गानिस्तान में आत्मघाती हमला, 4 अमरीकियों की मौत
अफ़गानिस्तान में बग्राम अमरीकी एयरबेस के अंदर हुए एक आत्मघाती हमले में चार अमरीकियों की मौत हो गई है.
हमले में 16 अमरीकी और पोलैंड का एक सैनिक घायल भी हुआ है.
मरने वालों में दो सैनिक और दो कॉन्ट्रैक्टर हैं.
अमरीका के रक्षा मंत्री ऐश कार्टर ने बताया कि हमलावर एयरबेस के अंदर दाखिल हो गया और मज़दूरों के दल में शामिल हो गया.
बाद में जब मज़दूरों को काम बताया जा रहा था तब उसने कमर में लगे विस्फ़ोटक से ख़ुद को उड़ा लिया.
बगराम एयरबेस अफ़गानिस्तान का मुख्य सैन्य कैंप है. ये राजधानी काबुल के उत्तर में स्थित है और पिछले 14 सालों से इसे अमरीकी और नैटो फ़ौजें इस्तेमाल कर रही हैं.
अफ़गान तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
इस हमले को एक बड़ी चूक माना जा रहा है. ऐश कार्टर ने कहा कि मामले की पूरी जांच की बात कही ताकि इस तरह की चूक आगे ना हो.