आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तुर्की: 'बलात्कारी से शादी' बिल का विरोध
तुर्की में लोग सरकार के उस बिल का विरोध कर रहे हैं जिसके तहत कम उम्र की लड़की से बलात्कार करने के आरोप में पकड़े गए पुरुष की सज़ा उसी लड़की से शादी करने से माफ़ हो जाएगी.
इस विवादित बिल का विरोध करने के लिए इंस्तांबुल में शनिवार को हुए एक प्रदर्शन में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया.
इस बिल को राष्ट्रपति रिचप तैय्यप अर्दोआन (सत्ताधारी एकेपी पार्टी) की सरकार ने पेश किया है.
कुछ प्रदर्शनकारियों ने एकेपी सरकार का विरोध करते हुए सीटियां और तालियां बजाईं. जबकि कईयों ने नारे लगाए, "हम चुप नहीं रहेंगे. हम आपकी बात नहीं मानेंगे."
इस्तांबुल समेत इज़मेर, ट्रेबज़ोन और एस्केशहर शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए.
आलोचकों का कहना है कि यह बिल बलात्कार को वैध बना देगा.
हालांकि सरकार का कहना है कि इससे उन लोगों को राहत मिलगी जिन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं हुआ होगा कि उन्होंने ग़ैर-क़ानूनी तरीके से सेक्स किया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)