आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कराची के होटल में आग में 11 मरे, 70 ज़ख्मी
प्रकाशित
पाकिस्तानी शहर कराची के एक लग्ज़री होटल में आग लगने से 11 लोग मारे गए हैं और कम से कम 70 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
रीजेंट प्लाज़ा होटल की रसोई में लगी आग तेज़ी से फैली और जल्द ही इस छह मंज़िला इमारत को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.
टेलीविज़न ख़बरों में दिखाया गया है कि लोग खिड़कियों से निकल कर चादरों के सहारे नीचे उतर रहे थे.
आग में झुलसे दर्जनों लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनमें स्थानीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी भी हैं.
बचने वाले लोगों में से कुछ ने बताया कि वो किस तरह खिड़कियां तोड़ कर और गद्दे नीचे फेंक कर इमारत से छलांग लगाकर आग से बचे.