आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'ट्रंप को बढ़ाने के लिए रूस ने दिया दख़ल'
अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप को बढ़त दिलाने के लिए रूस ने दबे-छिपे तरीके से काम किया था.
न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी ख़बर के मुताबिक, हैकिंग में रूस की भूमिका के संबंध में अमरीकी ख़ुफिया एजेंसियों के पास 'पुख़्ता सबूत' हैं.
वॉशिंगटन पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सीआईए ने अपने मूल्यांकन में इसी तरह की बातें पाई हैं.
लेकिन ट्रंप की टीम ने इन आरोपों को ये कहते हुए ख़ारिज कर दिया है कि ''ये वही लोग हैं जिन्होंने कहा था कि सद्दाम हुसैन के पास जनसंहार के हथियार थे.''
वहीं रूसी अधिकारी भी हैंकिग के आरोपों से इंकार करते रहे हैं.
हालिया राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सिलसिलेवार हुए साइबर हमलों के लिए रूस को ज़िम्मेदार ठहराया जाता है. निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसकी जांच का आदेश दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)