आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
आपको क्रिसमस ट्री में सांप लिपटा दिखे तो क्या करेंगे?
ये क्रिसमस का सीज़न है और अगर आपको सैंटा क्लॉज़ की जगह ज़हरीला सांप मिल जाए तो आप क्या करेंगे?
ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ हुआ जब उन्होंने रविवार को अपने क्रिसमस ट्री से एक मीटर लंबा जहरीला सांप लिपटा हुआ देखा.
महिला ने फौरन मदद के लिए सांप पकड़ने वाले को फ़ोन किया.
सांप पकड़ने वाले बैरी गोल्डस्मिथ ने बताया कि वह खुले दरवाज़े से घर में दाखिल हुआ था और क्रिसमस ट्री की सजावट के साथ लिपट गया.
यह सांप 'टाइगर स्नेक' प्रजाति का था. ऑस्ट्रेलिया के तटवर्ती इलाके में पाए जाने वाले टाइगर स्नेक बहुत ज़हरीले होते हैं.
बैरी गोल्डस्मिथ ने बताया कि महिला की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया होने से सांप जल्द ही पकड़ा गया.
उन्होंने कहा, "महिला कमरे से बाहर निकलीं. तौलिये से दरवाज़ा जाम किया और मुझे फ़ोन किया."
सांप को वापस जंगल में छोड़ दिया गया है. टाइगर स्नेक प्रजाति के सांपों को ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई राज्यों में संरक्षण हासिल है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)