आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पाकिस्तान में सलमान तासीर के बेटे का वीडियो चर्चा में
पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून के आलोचक रहे पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर सलमान तासीर के बेटे पर ईशनिंदा के आरोप लग सकते हैं.
सलमान तासीर के बेटे शान तासीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिस पर धार्मिक समूहों ने आपत्ति जताई है.
उन्होंने इस वीडियो के ज़रिए उन लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है जिन्हें पाकिस्तान के कड़े ईशनिंदा कानून के तहत पकड़ा गया है.
ईशनिंदा क़ानून के ख़िलाफ़ बोलने वाले सलमान तासीर की हत्या इस्लामाबाद में 2011 में उन्हीं के सुरक्षा गार्ड मुमताज़ क़ादरी ने गोली मारकर दी थी. क़ादरी को मौत की सज़ा दी जा चुकी है.
पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के तहत फांसी की सज़ा का प्रावधान है.
शान तासीर ने बीबीसी को बताया, " मेरे क्रिसमस संदेश में मैंने अपने देश के लोगों से कहा कि वो पाकिस्तान में धर्म के नाम पर प्रताड़ना का शिकार हो रहे लोगों के लिए प्रार्थना करें.''
उन्होंने कहा," मेरे पिता की मौत के बाद ईशनिंदा के मसले को बंदूक की नोक पर बंद करवा दिया गया है. "
2011 में जब सलमान तासीर आसिया बीबी के समर्थन में खड़े थे तब उनकी हत्या कर दी गई थी.
शान का कहना है कि उन्हें हत्या की धमकियां भी मिल रही हैं.
लाहौर में पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिया गया संदेश आपराधिक हो सकता है और वीडियो की सच्चाई की जांच हो रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)