आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'ट्रंप को अपनी ज़बान पर काबू पाना होगा'
सीआईए प्रमुख जॉन ब्रेनन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें अपनी 'टिप्पणियों' पर नियंत्रण करना होगा.
सीआईए प्रमुख जॉन ब्रेनन का कार्यकाल जल्दी ही खत्म होने वाला है.
उन्होंने कहा," डोनाल्ड ट्रंप जब बात करते हैं या ट्विटर पर कोई संदेश देते हैं तो उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके घरेलू हितों प्रभावित न हों. अब ये मामला अब केवल डोनाल्ड ट्रंप का नहीं बल्कि अमरीका का है."
उन्होंने कहा कि जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ ले लेंगे तो अमरीका का हित सर्वोच्च होगा.
जॉन ब्रेनन का कहना था कि 'बयानबाज़ी' राष्ट्रीय हितों की रक्षा नहीं कर सकती.'
जॉन ब्रेनन का यह बयान उन अमरीकी खुफिया रिपोर्ट के एक सप्ताह के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि रूस ने अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी.
जॉन ब्रेनन ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्विटर पर संदेश के माध्यम से विदेशों के साथ संबंधों की घोषणा नहीं कर सकते.
डोनाल्ड ट्रपं 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)