आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
तुर्की एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 32 की मौत
प्रकाशित
तुर्की एयरलाइंस का एक कार्गो विमान किर्गिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अधिकारियों के अनुसार विमान में सवार 32 लोग मारे गए हैं.
बोइंग 747 विमान किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक के बाहर मानस एयरपोर्ट के पास होम्स में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.
मानस, किर्गिस्तान का मुख्य एयरपोर्ट है.
अभी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.