आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इटली में एक घंटे के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंप
मध्य इटली में एक घंटे के भीतर तीन शक्तिशाली भूकंप आए हैं.
इनसे अगस्त में आए विनाशकारी भूंकप से उबर रहा इलाक़ा भी प्रभावित हुआ है.
तीनों झटकों की तीव्रता 5.4 मापी गई है और इन्हें राजधानी रोम में भी महसूस किया गया.
रोम में स्कूलों और मेट्रो सेवा को खाली करा लिया गया.
भूगर्भविज्ञानियों के मुताबिक़ भूकंप का केंद्र अकीला प्रांत के मोंटेरिएल शहर में ज़मीन के 9.2 किलोमीटर नीचे है.
नज़दीकी शहर एमाट्रीची में पिछले भूकंप में गिरे ऐतिहासिक घंटाघर का बाक़ी हिस्सा भी अब गिर गया है.
इस शहर में अगस्त में आए भूकंप से क़रीब तीन सौ लोग मारे गए थे और शहर का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया था.
इटली के इन्हीं इलाक़ों में बीते साल अगस्त और अक्तूबर में कई भूकंप आए थे जिनकी तबाही से कई शहर अभी तक उबर नहीं पाए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)