आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
चीनी नववर्ष मुर्गों के नाम
दुनिया भर में चीनी समुदाय के लोग आज अपना नव वर्ष मना रहे हैं. इस बार रूस्टर यानी मुर्गा नए साल पर उनका प्रतीक जीव है.
यहां देखें- चीनी नववर्ष के स्वागत की तैयारी
चीनी समुदाय के लोग दुनिया के कई देशों में रहते हैं और उनके जश्न की झांकी हर जगह देखी जा सकती है.
पिछले साल चीनी नव वर्ष का प्रतीक जीव बंदर था.
चीनी नव वर्ष एक तरह से बसंत के आगमन का उत्सव है.
चीन के अलावा दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां चीनियों की अच्छी-खासी आबादी रहती है.
ये हैं हॉन्ग कॉन्ग, मकाउ, ताइवान, सिंगापुर, इंडोनेशिया, मलयेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, कम्बोडिया और मॉरिशस.
चीनी नव वर्ष चीनियों के लिए छुट्टी का एक बड़ा मौका होता है. वे हर साल किसी न किसी जीव को अपना प्रतीक मानकर ये उत्सव मनाते हैं.
जैसे 2015 में प्रतीक जीव के तौर पर बकरी को चुना गया था और अगले साल यानी 2018 में यह कुत्ता होगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)