आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
2017 का कैलेंडर और भूटान के राजकुमार
भूटान के राजकुमार पांच फरवरी को एक साल के होने वाले हैं. इस तस्वीर में उन्होंने पीले रंग का राजशाही लाबादा पहन रखा है और हाथ में उनका पसंदीदा खिलौना कार है.
पिछले साल भूटान के राजपरिवार में हुए जन्मदिन समारोह के मौके पर एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाए गए थे.
भूटान के राजपरिवार की वेबसाइट येलो के मुताबिक़ आप वेबसाइट से कैलेंडर डाउनलोड कर सकते थे.
फेसबुक पर एक प्रशंसक ने लिखा है, "हर बच्चा प्यारा होता है लेकिन भूटान के राजकुमार ने मेरा दिल चुरा लिया है."
भूटान के राजा जिग्मे खेसार नामग्याल वांगचुक दुनिया के सबसे कम उम्र के राजा हैं.
1999 में यहां इंटरनेट आया था. इसके बाद से महारानी जेटसन पेमा अक्सर अपने परिवार की निजी तस्वीरें फेसबुक पर शेयर करती रहती हैं.
राजमहल की प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा कि भूटान के लोग राजकुमार की सुरक्षा को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं और उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बनना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, "हमें उन्हें बढ़ते हुए देखकर और उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बनकर काफी फक्र होता है."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)