आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
एक तस्वीर में एक ही परिवार के पांच सौ सदस्य
एक परिवार के पांच सौ से ज्यादा सदस्य एक शानदार फैमिली फोटो खिंचवाने के लिए चीन में इकट्ठा हुए.
यह परिवार चीन के पूर्वी प्रांत झेनजियांग के एक गांव में इकट्ठा हुआ था.
मौक़ा था चीन में लूनर न्यू ईयर का. इस मौक़े पर चीन में बड़े पैमाने पर परिवार के सदस्य एक जगह पर इकट्ठा होते हैं और खाना-पीना करते हैं.
रेन परिवार की इस तस्वीर को उतारने के लिए फोटोग्राफर झांग लीआंगज़ोंग ने ड्रोन की मदद ली.
उन्होंने बीबीसी से कहा, "रेन परिवार 851 साल पुराना है लेकिन आठ दशकों से ज्यादा वक्त से उनकी फैमिली ट्री अपडेट नहीं हुई थी"
झांग बताते हैं कि गांव के बुजुर्गों ने हाल ही में फैमिली ट्री को अपडेट करने का काम शुरू किया था और कम से कम सात पीढ़ियों से ताल्लुक रखने वाले 2000 जीवित वंशजों का पता लगाया.
बुजुर्गों ने इसके बाद बड़े पैमाने पर परिवार के लोगों को एक जगह इकट्ठा करने की योजना बनाई.
वे परिवार के पांच सौ से ज्यादा सदस्यों को इकट्ठा करने में कामयाब भी हुए.
परिवार के ये सदस्य बीजिंग, शंघाई, शिनजियांग और ताइवान से आए थे.
इस गांव के प्रमुख रेन तांजी ने न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ से कहा, "इसके पीछे हमारा मकसद यह था कि हम यह जान पाए कि हमारे वंशज यहां से कहां-कहां गए और अब कहां-कहां पर रह रहे हैं. इससे हम अपने पूर्वजों के बारे में जान पाए."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)