आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
पल्माइरा इस्लामिक स्टेट से हुआ 'आज़ाद'
सीरिया की सरकारी सेनाओं ने प्राचीन पल्माइरा को तथाकथित इस्लामिक स्टेट के कब्ज़े से पूरी तरह मुक्त करा लिया हैं.
सेना और सरकार समर्थित सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट को खदेड़ कर शहर के भीतर तक अपनी पहुंच बना ली है.
संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के राजदूत बशर अल जाफ़री ने बृहस्पतिवार को कब्ज़े की पुष्टि करते हुए कहा कि शहर को चरमपंथी संगठन से आज़ाद कर राष्ट्रपति बशर अल असद ने अपने वादे को पूरा किया है.
दिसंबर में जेहादियों ने यूनेस्को की सूची में शामिल इस पुरातात्विक स्थल पर फिर से कब्ज़ा कर लिया था और इस प्राचीन शहर के कुछ हिस्सों को धमाकों से नष्ट कर दिया था.
सरकारी सुरक्षाबलों ने रूसी वायुसेना की मदद से साल भर पहले ही पल्माइरा से इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों को खदेड़ा था.
यूनेस्को के मुताबिक, पल्माइरा में प्राचीन भग्नावशेष हैं जो संस्कृति के लिहाज से काफी महत्व रखते हैं जिन्हें इस्लामिक स्टेट की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)