आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इथियोपिया: कचरे के पहाड़ ने ली 48 की जान
प्रकाशित
इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा के बाहरी इलाके में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर कम से कम 48 लोग मारे गए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि कचरे का यह पहाड़ शनिवार रात को खिसक गया जिसकी चपेट में आए कई लोग अभी तक लापता हैं.
एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि हादसे के समय 150 लोग घटनास्थल पर मौजूद थे. कई टन कचरे के नीचे कई अस्थायी घर भी दब गए हैं.
ये वो जगह है जहां पिछले 5 दशक से अधिक समय से अदिस अबाबा का कचरा फेंका जा रहा है.
एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.