आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ सैन्य विकल्प खुला: टिलरसन
अमरीका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा है कि उत्तर कोरिया को लेकर 'सामरिक संयम' की अमरीकी नीति अब ख़त्म हो गई है. ये बात उन्होंने अपने दक्षिण कोरियाई दौरे के दौरान कही.
उन्होंने कहा, "हमारे सामने सभी विकल्प खुले हैं. अमरीका नए कूटनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक कदमों पर विचार कर रहा है."
जब उनसे पूछा गया कि क्या सैन्य कार्रवाई भी हो सकती है तो उनका कहना था, "हम ऐसा नहीं चाहते कि सैन्य टकराव हो. लेकिन अगर उत्तर कोरिया ने अपने हथियार कार्यक्रम को लेकर टकराव बढ़ा दिया तो सैन्य विकल्प पर भी विचार किया जाएगा. "
हाल में किए परमाणु टेस्ट और मिसाइल परिक्षण के कारण उत्तर कोरिया को लेकर चिंता बढ़ी है.
रेक्स टिलरसन ने उस इलाक़े का दौरा किया जो दक्षिण और उत्तर कोरिया को बाँटता है. इससे पहले वे जापान में थे जहाँ उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को लेकर 20 साल से की जा रही कोशिशें बेकार रही हैं.