आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
'24 की उम्र में मेनोपॉज़, सेक्स मेरे लिए डरावना'
एक ऐसी लड़की की कहानी जिसने मौत को तो हरा दिया, लेकिन उसके बाद भी उसके जीवन में एक कसक है. क्या है उनकी कसक.
पढ़िए जेमा की आपबीती-
''मुझे माफ़ करना जेमा, तुम्हें सर्वाइकल कैंसर है.'' इन शब्दों को सुनना मेरे लिए ज़िंदगी का सबसे डरावना लम्हा था. मुझे इस बात का यक़ीन हो चला था कि मुझे अब मरना है और मैं दो साल के बेटे को बिना मां के छोड़ जाऊंगी.
असहनीय रेडियोथेरपी और कीमोथेरपी से मैंने कैंसर को मात दी, लेकिन इसके बाद अब मैं मां नहीं बन सकती.
अधूरापन लग रहा था
इस कमी के साथ ही मुझे जीवन का बाक़ी हिस्सा गुजारना था. मुझे महिला होने में कुछ अधूरापन लग रहा था. मैं पीरियड्स होने को मिस नहीं कर रही.
इसके उलट मैं ख़ुश हूँ कि पेट में मरोड़ और ख़ून निकलने से मुक्ति मिली. लेकिन कई बार जब मैं दोस्तों के साथ रात में घर से बाहर रहती हूं और कोई कह देती है कि वह माहवारी में है तो यह सुनकर काफ़ी खीझ होती है.
अचानक से मैं परेशान हो जाती हूं. मैं ख़ुद को अपनी दोस्तों के साथ जोड़ नहीं सकती या लड़कियों वाली बातचीत में शरीक नहीं हो पाती.
24 की उम्र में माहवारी के कारण होने वाले अप्रत्याशित बदलावों के लिए आप कुछ भी तैयारी नहीं करते. माहवारी कोई मज़ेदार नहीं होता है. भायनक गर्म पसीना, मिज़ाज में अस्थिरता और व्यग्रता का सामना इसमें करना पड़ता है.
जब मैं चारों तरफ़ घिरी होती हूं तो लगातार पसीने की पट्टी को छुपाने की ज़रूरत होती है. मैं तब काफ़ी तुनकमिज़ाज थी. मैंने अपने ब्वॉयफ़्रेंड के साथ दसियों बार वो सब किया है ( हालांकि हमलोग अब साथ नहीं रहे).
माहवारी का साइड इफेक्ट
अब मैं 27 साल की हूं और ख़ुद को कम महिला महसूस कर रही हूं. मेरा शरीर पहले जैसा नहीं रहा. माहवारी नहीं होने का साइड इफेक्ट यह हुआ कि मेरा प्राइवेट पार्ट काफी ड्राई हो गया.
ऐसे में किसी नए व्यक्ति से सेक्स करना सच में डरावना हो सकता है. मैं महसूस करती हूं कि कैंसर ने मुझसे वो छीन लिया है, जो मुझे महिला बनाता था.
अब डेटिंग मुश्किल है. जब मुझे लगता है कि मैं एक वास्तविक महिला नहीं हूं ऐसे में भविष्य के ब्वॉयफ्रेंड का क्या होगा? क्या मुझमें मेरे शरीर के प्रति असुरक्षा की भावना है? मैं एक आदमी के साथ डेट पर गई थी. इसे हुए बहुत लंबा वक़्त नहीं हुआ है.
मैं उससे रात में मिली थी. उससे मिलने के लिए तैयार होने से पहले मैं बुरी तरह से डरी हुई थी. जो अपने परिवार की चाहत रखता है और अगर मैं नहीं दे सकती तो उसके लिए यह डेट नाइंसाफी नहीं होगी?
मुझे नहीं पता था कि इसे आगे ले जाना चाहिए या शुरुआत में साथ आने से पहले इतनी दूर ले जाएंगे. मैंने उससे पूछा कि क्या उसे बच्चे की चाहत है तब उसके जवाब से मुझे राहत मिली.
उसने कहा कि वह अपने पहले एक बच्चे से ही ख़ुश है. लेकिन फिर उसने दूसरी डेट के लिए कभी नहीं कहा. शायद वह मेरे सभी अनुभवों से दूर था.
सही आदमी प्यार करेगा तो
हालांकि हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी पैच का मैं इस्तेमाल करती हूं. इस थेरेपी में आपके पिछले हिस्से या फिर जांघ पर पतली पट्टियां चिपकी होती हैं. कई बार मैं सोचती हूं कि कोई क्यों एक तुनकमिज़ाज महिला को बेडौल हॉर्मोन पट्टियों के साथ पसंद करेगा?
मेरे परिवार वाले और दोस्त मुझसे कहते हैं कि कोई सही आदमी मुझसे प्यार करेगा इसलिए मुझे अपनी अच्छी चीज़ों के बारे में सोचना चाहिए.
दो साल इलाज के दौरान मेरा जीवन मेरे बेटे, कुत्ते के साथ प्यारे घर में बीता. जितना संभव हो सकता था मैंने अपने बेटे के साथ यात्रा की. इसके साथ ही मैंने इस मामले में जागरूकता के लिए भी काम किया.
जब एक लड़की मुझसे कहती है कि वह मेरी वजह से है तो मुझे लगता है कि मैं कुछ बढ़िया कर रही हूं. मैं अपने अनुभव के आधार पर कई लोगों के जीवन में मदद पहुंचा पा रही हूं.
मैं इस बात को कबूल करती हूं कि इस बात का हमेशा दुख रहेगा कि मैं भविष्य में और बच्चे पैदा नहीं कर सकती. लेकिन मुझे अब कुछ भी डराता नहीं है. जब आपने कैंसर को मात दी है तो अजेय जैसा महसूस होता है.