आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उत्तर कोरिया ने दिखाई अपनी सैन्य ताक़त
उत्तर कोरिया में हर साल 15 अप्रैल को 'डे ऑफ़ द सन' मनाया जाता है. इस दिन उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय स्तर पर छुट्टी होती है और वह अपनी सैन्य ताक़त का प्रदर्शन करता है. देखें, 15 अप्रैल को उत्तर कोरिया में मनाए गए 'सन ऑफ द डे' से जुड़ी अहम तस्वीरें-
उत्तर कोरिया ने अपने संस्थापक राष्ट्रपति किम इल-सुंग की राजधानी प्योंगयांग में 105वीं जयंती मनाई. इस मौके पर उत्तर कोरिया में आधिकारिक रूप से विशाल परेड का आयोजन किया गया.
किम इल-सुंग की वर्षगांठ को 'डे ऑफ़ द सन' के रूप में जाना जाता है. किम इल-सुंग को अक्सर सूर्य के रूप में प्रतिबिंबित किया जाता है.
शनिवार को अमरीका से भारी तनाव के बीच विशाल सैन्य परेड का आयोजन हुआ.
बीबीसी रिपोर्टर जॉन सडवर्थ इस परेड में शरीक हुए थे. जॉन ने कहा कि उन्होंने सैनिकों और रॉकेट की आक्रामक सरगर्मी को महसूस किया.
पूरे दमखम के साथ परेड में क़दम ताल मिलातीं महिला सैनिक.
पूरे जोश के साथ उत्तर कोरिया के झंडे को लहराते हुए.
पुरुषों का एक समूह हाथ में पोम-पोम्स लिए हुए.
आकाश में उत्तर कोरियाई सैनिक अपना करतब दिखाते हुए.
उत्तर कोरिया के नेता और इसके संस्थापक राष्ट्रपति के पोते किम जोंग-उन भारी भीड़ का अभिवादन करते हुए.
एक सैनिक पूरे वाकये को कैमरे में क़ैद करता हुआ.